केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बाढ़ से प्रभावित पंजाब के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। मंत्री सबसे अधिक प्रभावित अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के कुछ गांवों का निरीक्षण करेंगे और वहां के प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
दौरे के बाद मंत्री चौहान एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारी तथा अन्य हितधारक शामिल होंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी ताकि राहत और पुनर्वास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ सके।
