आईएमडी ने गुजरात में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, दक्षिण कर्नाटक और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आईएमडी ने गुजरात में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, दक्षिण कर्नाटक और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

Date : 04-Sep-2025

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक गुजरात में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कल तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के अनुसार, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवाओं के चलने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में भी कल रात से हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की घटनाएं जारी हैं। जनता को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement