विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से महत्वपूर्ण मुलाकात की। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने भारत-सिंगापुर संबंधों को मजबूत बनाने में प्रधानमंत्री वोंग के निरंतर समर्थन की सराहना की।
उन्होंने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ श्री वोंग की बातचीत दोनों देशों के बीच आधुनिक और व्यापक संबंधों के लिए एक प्रभावशाली रोडमैप तैयार करेगी।
