मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई काठमांडू पहुंचेंगे, भारत-नेपाल न्यायिक वार्ता को करेंगे संबोधित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई काठमांडू पहुंचेंगे, भारत-नेपाल न्यायिक वार्ता को करेंगे संबोधित

Date : 04-Sep-2025

भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई आज शाम अपनी पहली नेपाल यात्रा पर काठमांडू पहुंच रहे हैं। इस यात्रा में वे नेपाल-भारत न्यायिक वार्ता में हिस्सा लेंगे और नेपाल के मुख्य न्यायाधीश प्रकाशमान सिंह राउत के साथ विशेष बैठक करेंगे।

मुख्य न्यायाधीश गवई बौद्ध सांस्कृतिक नगरी लुम्बिनी के साथ-साथ काठमांडू में यूनेस्को सांस्कृतिक विरासत स्थल पाटन और पशुपतिनाथ का भी दौरा करेंगे। भारत और नेपाल के बीच न्यायिक सहयोग का लंबा इतिहास रहा है। इससे पहले 2024 में मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने नेपाल की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा की थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement