फर्जी पासपोर्ट के सहारे भारत में प्रवेश करते एक नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

फर्जी पासपोर्ट के सहारे भारत में प्रवेश करते एक नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

Date : 04-Sep-2025

पूर्वी चंपारण, 04 सितंबर | बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल सीमा पर आब्रजन विभाग ने कोट डी' आईवोआर का फर्जी पासपोर्ट के सहारे अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते एक नाइजीरियन नागरिक जोसेप ओकोये को हिरासत में लिया है।

आब्रजन अधिकारी व हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि नाइजीरियन नागरिक ने पूछताछ में बताया कि वह पहली बार 15 अप्रैल 2012 को तीन महीने के मेडिकल वीजा पर मुम्बई आया था। उसका करीब 12 वर्ष पहले वीजा समाप्त हो गया था, तब से वह बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था, जिसको लेकर 29 दिसंबर 2024 को उसे 'लीव इंडिया नोटिस' जारी कर नाइजीरिया वापस भेजा गया था। लेकिन उसने डिपोर्ट के बाद अपनी पहचान बदल कर एक बार फिर नया नाम और जन्मतिथि के साथ कोट डी' आईवोआर का फर्जी पासपोर्ट बनवाया और एक बार फिर नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश की और इस बार वह प्रवेश करने से पहले ही पुलिस अधिकारियों की नजरों से बचने में नाकामयाब रहा।

इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियो ने बताया कि जांच के दौरान उसके दस्तावेज संदिग्ध लगने के बाद गहन जांच में उसकी असली पहचान सामने आ गई। जिसके बाद, आगे की कार्रवाई के लिए उसे हिरासत में लेकर हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया गया। हरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस भारत में उसके संपर्कों और गतिविधियों की जांच कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement