चंद्रग्रहण के कारण 7 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे बंद होंगे राम मंदिर के दर्शन, 8 सितंबर को नियमित समय से खुलेंगे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चंद्रग्रहण के कारण 7 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे बंद होंगे राम मंदिर के दर्शन, 8 सितंबर को नियमित समय से खुलेंगे

Date : 04-Sep-2025

अयोध्या, 4 सितंबर — श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 7 सितंबर को लगने वाले चंद्रग्रहण के कारण दर्शन दोपहर 12:30 बजे से बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट अगले दिन 8 सितंबर को मंगला आरती और श्रृंगार आरती के साथ पुनः नियत समय पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार, चंद्रग्रहण से पूर्व सूतक काल आरंभ हो जाता है। इस काल के दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ वर्जित होता है और मंदिरों के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस अस्थायी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दर्शन की योजना बनाएं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement