हिमाचल प्रदेश में बारिश से राहत, अब तक 360 लोगों की मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

हिमाचल प्रदेश में बारिश से राहत, अब तक 360 लोगों की मौत

Date : 06-Sep-2025

 हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में हुई भारी मानसूनी बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालाँकि, कल से बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हुई है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुछ राहत मिली है और आपदा राहत कार्यों में तेज़ी आई है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, चालू मानसून सीजन के दौरान अब तक 360 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 47 लोग अभी भी लापता हैं।

इसके अलावा, राज्य में सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन लगभग 3,800 करोड़ रुपये आंका गया है।

आकाशवाणी संवाददाता ने खबर दी है कि हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के अखाड़ा बाजार के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से एक और शव बरामद किया गया है, जहां पांच लोग अभी भी लापता हैं।

इस बीच, मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा जिले के भरमौर में फंसे 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, राज्य में चार राष्ट्रीय राजमार्ग, 1,087 अन्य संपर्क सड़कें, 2,838 बिजली ट्रांसफार्मर और 509 पेयजल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं।

 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज से राज्य में मानसून कमजोर पड़ने की संभावना है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement