संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का 96 वर्ष की आयु में निधन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का 96 वर्ष की आयु में निधन

Date : 06-Sep-2025

रायपुर 6 सितंबर। संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का 96 वर्ष की आयु में शुक्रवार शाम 5 सितंबर की शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। शुक्रवार शाम 5.45 बजे उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली। जागृति मंडल में वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ जी के अंतिम दर्शन करेंगे।शांताराम ने बैंक की नौकरी छोड़कर प्रचारक का जीवन अपनाया था। शांताराम सर्राफ जी के देवलोक गमन के समाचार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सर्राफ का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं आज शनिवार काे मुख्यमंत्री साय जागृति मंडल में वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ जी के अंतिम दर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ मध्यप्रदेश के सागर में जिला प्रचारक, रायपुर में विभाग प्रचारक, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रथम प्रांत प्रचारक, मध्यक्षेत्र के प्रचार प्रमुख एवं संपर्क प्रमुख जैसे दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे मृदुभाषी स्वभाव के साथ घोष में शंख वादक और अच्छे गायक भी थे.



RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement