भारतीय फिल्म निर्माता अनुपर्णा रॉय ने 82वें वेनिस फिल्म समारोह के ओरिज़ोंटी (Horizons) वर्ग में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतकर भारतीय सिनेमा का मान बढ़ाया है। ओरिज़ोंटी श्रेणी में नई और स्वतंत्र फिल्मों को शामिल किया जाता है। अनुपर्णा रॉय की फिल्म "सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज़" इस श्रेणी में एकमात्र भारतीय प्रविष्टि थी, जो मुंबई में दो प्रवासी महिलाओं की कहानी बयां करती है। इस पुरस्कार की घोषणा ओरिज़ोंटी निर्णायक मंडल की अध्यक्ष जूलिया डुकोर्नौ ने की।
इस वर्ष के वेनिस फिल्म महोत्सव में अन्य मुख्य पुरस्कार भी दिए गए।
-
अमेरिकी निर्देशक जिम जार्मुश की फिल्म "फादर मदर सिस्टर ब्रदर" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन लायन पुरस्कार मिला। यह फिल्म पारिवारिक गतिशीलता और पीढ़ीगत तनाव को दर्शाती है।
-
सिल्वर लायन उपविजेता पुरस्कार ट्यूनीशिया की फिल्म "द वॉयस ऑफ हिंद रजब" को मिला, जो गाजा युद्ध में मारी गई एक युवा फिलिस्तीनी लड़की की सच्ची कहानी पर आधारित है।
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार टोनी सर्विलो को उनकी इतालवी फिल्म "ला ग्राज़िया" में भूमिका के लिए दिया गया।
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार चीनी अभिनेत्री शिन ज़िलेई को उनकी फिल्म "द सन राइज़ेस ऑन अस ऑल" के लिए मिला।
-
बेनी सफी को फिल्म "द स्मैशिंग मशीन" के लिए मुख्य प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया।
-
इतालवी निर्देशक जियानफ्रैंको रोसी को उनकी श्वेत-श्याम वृत्तचित्र "बिलो द क्लाउड्स" के लिए विशेष जूरी पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह सफलता भारतीय फिल्म उद्योग के लिए गर्व का विषय है और नई प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में सहायक साबित होगी।
