उपराष्ट्रपति चुनाव: ओडिशा की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेडी मतदान से रहेगी दूर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उपराष्ट्रपति चुनाव: ओडिशा की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेडी मतदान से रहेगी दूर

Date : 08-Sep-2025

भुवनेश्वर, 8 सितंबर । बीजू जनता दल (बीजेडी) ने सोमवार को घोषणा की कि वह 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी। इस निर्णय की पुष्टि बीजेडी के राज्यसभा सांसद सस्मित पात्र ने की।

पात्र ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “बीजेडी ने कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का फैसला किया है। हमारी पार्टी एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों से समान दूरी बनाए हुए है। हम ओडिशा और इसकी 4.5 करोड़ जनता के विकास और कल्याण पर केंद्रित रहेंगे।”

उल्लेखनीय है कि नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी फिलहाल ओडिशा की प्रमुख विपक्षी पार्टी है। उसके पास राज्यसभा में सात सांसद हैं, जबकि लोकसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement