असम भाजपा के कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

National

असम भाजपा के कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Date : 08-Sep-2025

नई दिल्ली, 8 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी के असम के पूर्व विधायक बिनंदा सैकिया, सत्यव्रत कलिता और डॉ. मानसिंह सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई उपस्थित रहे।

गोगोई ने कहा, "आज असम कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। जो लोग आज कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, उनके सिद्धांतों में कांग्रेस का मूल भाव झलकता है। असम में हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार आम आदमी, किसानों, बेरोजगारों और महिला श्रमिकों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। यह सरकार केवल हिमंत बिस्वा सरमा के निजी लाभ के लिए काम कर रही है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस असम में जनता की आवाज को बुलंद करने और उनके हितों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। नए नेताओं के शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement