झारखंड की कोलियरी परियोजना में रिश्वतखोरी मामला, सीबीआई ने 7 आरोपितों को किया गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

झारखंड की कोलियरी परियोजना में रिश्वतखोरी मामला, सीबीआई ने 7 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Date : 09-Sep-2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड की गिद्दी 'सी' कोलियरी परियोजना में रिश्वतखोरी के एक मामले में सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के तीन कर्मचारियों और चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सीसीएल कर्मियों में सीसीएल प्रबंधक और सुरक्षा अधिकारी (खनन) अनिल कुमार, क्लर्क दीपक कुमार, सुरक्षा गार्ड नरेश कुमार और अन्य लोगों में मोहम्मद सद्दाम, इसराइल अंसारी, मोहम्मद तबारक और अरुण लाल शामिल हैं।

इन कर्मचारियों पर आरोप है कि इन्होंने सड़क मार्ग से कोयले की बिक्री के दौरान रिश्वत लेकर अवैध रूप से कोयला उठाने की अनुमति दी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन सभी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल एजेंसी मामले की छानबीन कर रही है ।

सभी आरोपितों को आज रांची में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई का कहना है कि इन लोगों की न्यायिक हिरासत में पूछताछ के लिए आवेदन किया गया है। इस मामले में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement