प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं

Date : 10-Sep-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को सामने लाएगी।

प्रधानमंत्री ने बताया कि दोनों पक्षों की टीमें इन वार्ताओं को जल्द पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।

मोदी ने दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मिलकर काम करने की आशा भी व्यक्त की।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कहा था कि अमेरिका और भारत व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement