तानाशाही कर रहा है चुनाव आयोग, वोट चोरी के हैं ब्लैक एंड व्हाइट सबूत: राहुल गांधी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तानाशाही कर रहा है चुनाव आयोग, वोट चोरी के हैं ब्लैक एंड व्हाइट सबूत: राहुल गांधी

Date : 10-Sep-2025

सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर करारा हमला करते हुए तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम देखने के बाद हमें वोट चोरी के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले

राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली में हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बटोही रिसोर्ट में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग अब तानाशाही पर उतारू हो गया है। वह अब किसी की नहीं सुन रहा है। वोट चोरी के सारे सबूत होने के बावजूद जांच करने को भी तैयार नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले हमें लगता था कि चुनाव परिणाम में दाल में कुछ काला है, पर महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम देखने के बाद हमें वोट चोरी के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले।

उन्होंने कहा कि चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। जनता से उनका हक छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। हम सब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

इसके पहले राहुल गांधी के काफिले काे बटोही रिसोर्ट से एक पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं विरोध की वजह से राेक देना पड़ा था। कार्यक्रम स्थल के गेट पर ही राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को गाली हर मां का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी को इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया,तब जाकर राहुल गांधी कार्य स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम शुरू हो सका।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement