केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज नई दिल्ली में देंगे सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज नई दिल्ली में देंगे सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान

Date : 29-Oct-2025

केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज शाम नई दिल्ली में इस वर्ष का सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी उपस्थित रहेंगे।

भारत के प्रथम सूचना एवं प्रसारण मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में आकाशवाणी द्वारा यह वार्षिक व्याख्यान श्रृंखला आयोजित की जाती है। यह परंपरा वर्ष 1955 में शुरू हुई थी, जब पहला व्याख्यान सी. राजगोपालाचारी ने दिया था। तब से अब तक कई प्रतिष्ठित नेता, वैज्ञानिक, इतिहासकार और नीति-निर्माता इस मंच पर अपने विचार रख चुके हैं।

इनमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, मोरारजी देसाई, डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. करण सिंह, डॉ. के. कस्तूरी रंगन, डॉ. एमएस स्वामीनाथन, जस्टिस लीला सेठ, अरुण जेटली, अजीत डोभाल, डॉ. एस. जयशंकर और डॉ. एस. सोमनाथ जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

इस वर्ष दिए गए व्याख्यान की रिकॉर्डिंग 31 अक्टूबर, सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर, आकाशवाणी के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित की जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement