भारत ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत तीन गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भारत ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत तीन गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए

Date : 01-Nov-2025

भारत ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत तीन गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किए हैं, जो महिला स्वास्थ्य और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में देश की बड़ी उपलब्धि है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया गया, जिसमें अभूतपूर्व जनसहभागिता दर्ज की गई।

अभियान के तहत हासिल किए गए रिकॉर्ड में शामिल हैं —

  1. एक महीने में स्वास्थ्य सेवा प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे अधिक लोगों का पंजीकरण, जो 3 करोड़ 21 लाख से अधिक रहा।

  2. एक सप्ताह में ऑनलाइन स्तन कैंसर स्क्रीनिंग के लिए सबसे ज़्यादा पंजीकरण, जिसमें 9.94 लाख से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

  3. राज्य स्तर पर एक सप्ताह में ऑनलाइन महत्वपूर्ण संकेतों (vital signs) की स्क्रीनिंग के लिए 1.25 लाख लोगों का पंजीकरण।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान में 20 से अधिक मंत्रालयों ने सक्रिय सहयोग किया। इसमें केंद्र सरकार के संस्थान, मेडिकल कॉलेज, निजी संगठन, और देशभर के स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।

अभियान में 5 लाख से ज़्यादा पंचायती राज प्रतिनिधि, 1.14 करोड़ स्कूल और कॉलेज छात्र, 94 लाख स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्य, और 5 लाख अन्य सामुदायिक मंचों के प्रतिनिधि जुड़े।

सरकार ने कहा कि ये उपलब्धियाँ भारत के सामूहिक प्रयासों का प्रतीक हैं, जिनके माध्यम से डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार, सरकारी सहयोग और जनभागीदारी को मिलाकर एक स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार और विकसित भारत के विज़न को साकार किया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement