राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर को ओडिशा विधानसभा को करेंगी संबोधित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर को ओडिशा विधानसभा को करेंगी संबोधित

Date : 21-Nov-2025

भुवनेश्वर, 21 नवंबर । ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 27 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन से होगी। यह पहली बार होगा जब कोई पदस्थ राष्ट्रपति ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी।

विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु 27 नवंबर को भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और सीधे राजभवन जाएंगी। वहा अल्प विश्राम के बाद वे शाम 4:20 बजे विधानसभा पहुंचेंगी और 4:30 बजे अपना संबोधन शुरू करेंगी। इस अवसर पर राज्य के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभंमपटी, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा में विपक्ष के नेता और सभी विधायक उपस्थित रहेंगे।

अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मु ओडिशा में नौ वर्षों तक विधायक रही हैं और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उनका राज्य की राजनीति से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का सफर करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा विधानसभा को संबोधित करेंगी, यह राज्य के लिए गर्व की बात है। विधायक और कैबिनेट मंत्री के रूप में उनका लंबा अनुभव तथा राष्ट्रपति पद तक उनकी यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक है।

उन्होंने बताया कि अपने ऐतिहासिक संबोधन से पहले राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में एक अतिथि गृह का उद्घाटन भी करेंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement