बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद शिलान्यास कार्यक्रम से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद शिलान्यास कार्यक्रम से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम

Date : 06-Dec-2025

 कोलकाता, 06 दिसंबर । पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद का शिलान्यास शनिवार दोपहर हुमायूं कबीर ने पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत किया। हालांकि इस आयोजन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 12 (पूर्व का 34) पर भारी अवरोध पैदा हो गया।

सुबह लगभग 11 बजे से बडुआ मोड़ से रेजिनगर तक सड़क पर गाड़ियाें की गति लगभग ठहर गई। दोपहर तक कोलकाता जाने वाली सड़क पर गाड़ियाें की लम्बी कतार लग गईं। वहीं, सिलिगुडी काे जाने वाली लेन में जाम अपेक्षाकृत कम था, फिर भी वाहन बहुत धीरे आगे बढ़ रहे थे। इससे यात्रियो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा।

प्रशासनिक सूत्रो के अनुसार शाम से पहले यातायात के पूरी तरह सामान्य होने की संभावना कम है। शिलान्यास स्थल राष्ट्रीय सडक से करीब 300 से 400 मीटर दूर होने के कारण सड़कपथ से भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने आए। सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने से कई लोग लगभग 7 से 8 किलोमीटर पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। कुछ लोग सड़क के पास स्थित खेतों के रास्ते वहां पहुंचे।

सड़क पर कई लोगों को मस्जिद निर्माण के लिये ईंट ढोते देखा गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही पलाशी से कई गाड़ियों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया था, लेकिन इसके बावजूद जाम को पूरी तरह नियंत्रित करना मुश्किल रहा। यह प्रारंभिक खबर है, विस्तृत खबर का इंतजार है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement