गुवाहाटी के सोहम इंपोरिया में भीषण आग, छह मंजिलें जलकर खाक | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

गुवाहाटी के सोहम इंपोरिया में भीषण आग, छह मंजिलें जलकर खाक

Date : 10-Dec-2025

 गुवाहाटी, 10 दिसम्बर। शहर के एबीसी इलाका स्थित व्यावसायिक भवन सोहम इंपोरिया में देर रात भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। रात करीब 12 बजे के आसपास आग लगने का अनुमान है जिसमें इमारत की छह मंजिलें जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। इसमें लाखों रुपये के सामान जल जाने की जानकारी मिली है।

इमारत में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कई शाखाएं संचालित होती थीं। आग में एसबीआई के करोड़ों रुपये मूल्य के दस्तावेज और जरूरी सामग्रियां नष्ट हो गई। घटनास्थल पर लगभग 15 दमकल वाहनों को लगाया गया और करीब छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग के कारणों और क्षति का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement