ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप-2025 की विजेता टीम की बेटियां महिला सशक्तिकरण का प्रतीक : राज्यपाल पटेल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप-2025 की विजेता टीम की बेटियां महिला सशक्तिकरण का प्रतीक : राज्यपाल पटेल

Date : 29-Dec-2025

 भोपाल, 29 दिसंबर । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि ब्लाइंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप - 2025 की विजेता टीम की बेटियां महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। कार्यक्रम में विजेता होना दिव्यांगजनों के हौसलें और दिव्यता का उत्कृष्ट उदाहरण है। बेटियों की उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग महिला खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश और देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है।

राज्यपाल पटेल सोमवार को राष्ट्रीय ब्लाइंड महिला टी-20 टीम की प्रदेश की खिलाड़ी सुषमा पटेल, सुनीता सराठे और दुर्गा येवले से राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में चर्चा कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने तीनों खिलाड़ियों का शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों और उनके कोच का भी उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल पटेल ने उन्हें बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि भारतीय महिला (ब्लाइंड) क्रिकेट टीम ने 23 नवम्बर 2025 को कोलंबो में आयोजित टी-20 वर्ल्डकप के फ़ाइनल मैच में नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की सुनीता सराठे, दमोह ज़िले की सुषमा पटेल और बैतूल ज़िले की दुर्गा येवले प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल रहीं हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement