डॉ विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

डॉ विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Date : 30-Dec-2025

 गुवाहाटी, 30 दिसंबर। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने भारत के महान वैज्ञानिक, अंतरिक्ष अनुसंधान के अग्रदूत और इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने आज अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि डॉ विक्रम साराभाई भारत की वैज्ञानिक चेतना और अंतरिक्ष यात्रा की नींव रखने वाले दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिनके मार्गदर्शन में देश ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।

डॉ. सरमा ने कहा कि डॉ साराभाई का दूरदर्शी चिंतन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा और राष्ट्र उन्हें श्रद्धा व कृतज्ञता के साथ स्मरण करता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement