मुंबई नगर निगम में भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना (शिंदे) 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुंबई नगर निगम में भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना (शिंदे) 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Date : 30-Dec-2025

 मुंबई, 30 दिसंबर। मुंबई नगर निगम की कुल २२७ सीटों में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा ) 137 सीटों पर और शिवसेना शिंदे गुट 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें भाजपा अपने सहयोगी दलों को अपने हिस्से में आई सीटों में से और शिवसेना शिंदे गुट अपने सहयोगी दलों को अपने हिस्से में आई सीटों में सीटें देगी।

यह निर्णय सोमवार को देर रात उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शासकीय आवास नंदनवन बंगले में दोनों पार्टियों की बैठक में लिया गया है। भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम और शिवसेना शिंदे समूह के नेता और पूर्व सांसद राहुल शेवाले ने मंगलवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी है। अमित साटम ने कहा कि मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना शिंदे गुट 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का अंतिम निर्णय लिया गया है। मुंबई नगर निगम पर हिंदुत्व के महागठबंधन का भगवा झंडा फहराने के लिए जोरदार चुनाव प्रचार किया जाएगा।

अमित साटम ने कहा कि मुंबई शहर का विकास करते समय, मुंबई की सुरक्षा बरकरार रहनी चाहिए। मुंबई का रंग बदलने की कोशिश करने वाली सभी ताकतों को हराया जाना चाहिए। शिंदे समूह के नेता राहुल शेवाले ने कहा कि सीटों का समझौता बहुत ही सम्मानजनक माहौल में हो गया है। दोनों पार्टियां किसी भी तरह मुंबई नगर निगम पर हिंदुत्व का भगवा फहराने का प्रयास करेंगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में भाजपा और शिवसेना महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा पूरा हो गया है और भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महागठबंधन के अन्य घटक दलों को इसमें शामिल किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement