प्रधानमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे पर जताया शोक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे पर जताया शोक

Date : 30-Dec-2025

नई दिल्ली, 30 दिसंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे के कारण लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में सिलापानी के पास मंगलवार सुबह एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement