एल मुरुगन ने 2026 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

एल मुरुगन ने 2026 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया

Date : 31-Dec-2025

नई दिल्ली, 31 दिसंबर । सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने बुधवार को वर्ष 2026 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया। इस वर्ष के कैलेंडर की थीम “भारत @ 2026: सेवा, सुशासन और समृद्धि” रखी गई है।

इस अवसर पर डॉ. मुरुगन ने कहा कि वर्ष 2025 के दौरान सरकार द्वारा किए गए कई बड़े सुधार विकसित भारत 2047 की दिशा में देश की राष्ट्रीय यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय हैं। उन्होंने बताया कि इन सुधारों का उद्देश्य समावेशी विकास को बढ़ावा देना, अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना और देश के दीर्घकालिक विकास के लिए एक टिकाऊ आधार तैयार करना है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के केंद्र में आर्थिक और कर सुधार रहे, जिनका मकसद नागरिकों पर बोझ कम करना और स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करना है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा कि ‘भारत @ 2026: सेवा, सुशासन और समृद्धि’ थीम पर आधारित यह कैलेंडर भारत को परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर में दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश एक ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ में सवार है, जिसमें सुधारों के साथ-साथ समावेश और आशाएं भी शामिल हैं। यह कैलेंडर इसी विज़न को साकार करने का प्रयास है।

जाजू ने बताया कि कैलेंडर में इस व्यापक दृष्टिकोण को सरल मासिक थीम के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रभात, पीआईबी की महानिदेशक अनुपमा भटनागर तथा सीबीसी की महानिदेशक कंचन प्रसाद भी उपस्थित थीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement