पटना, 31 दिसम्बर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय जी की जयंती पर नया सचिवालय, पटना स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय जयंती समारोह में बुधवार काे शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन नया सचिवालय, पटना के दक्षिण पेसु के कोने (तीन मुहानी) पर स्थित प्रतिमा स्थल पर किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नन्दन, स्व कृष्ण बल्लभ सहाय के परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बल्लभ सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।
