योजना और अनुशासन से करें पीसीएस की तैयारी : असीम अरुण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

योजना और अनुशासन से करें पीसीएस की तैयारी : असीम अरुण

Date : 31-Dec-2025

 लखनऊ, 31 दिसंबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए गोमतीनगर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के भागीदारी भवन में विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री असीम अरुण ने अभ्यर्थियों को आंग्ल नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा की तैयारी में सही रणनीति, अनुशासन और योजनाबद्ध तरीके अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से अभ्यर्थियों में आत्मविश्वास और प्रेरणा बढ़ती है।

राज्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही देश के प्रमुख शहरों के श्रेष्ठ पांच शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। इंटरव्यू की पूर्व तैयारी के लिए सप्ताह में एक दिन फॉर्मल ड्रेस पहनने का सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए सप्ताह में दो घंटे श्रमदान और सरकारी योजनाओं तथा व्यवसायिक सत्र आयोजित करने की योजना भी साझा की गई।

समाज कल्याण विभाग के निदेशक कुमार प्रशांत ने मुख्य परीक्षा के साथ इंटरव्यू की समानांतर तैयारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपनिदेशक आनंद कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक पी.के. त्रिपाठी, उपनिदेशक जे राम, डीएसपी प्रियंका यादव और जिला समाज कल्याण अधिकारी पवन कुमार यादव उपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने भी संस्थान की सुविधाओं और कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement