सूरत के आआपा नेता श्रवण जोशी के खिलाफ 36 घंटे में दूसरी एफआईआर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सूरत के आआपा नेता श्रवण जोशी के खिलाफ 36 घंटे में दूसरी एफआईआर

Date : 31-Dec-2025

 सूरत, 31 दिसंबर। सूरत शहर में आम आदमी पार्टी (आआपा) नेता और यूथ विंग के महामंत्री श्रवण जोशी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। सस्ते अनाज व्यापारियों को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने और लाइसेंस रद्द कराने की धमकी देकर वसूली के आरोप में श्रवण जोशी और उसके साथी संपत चौधरी के खिलाफ सूरत के गोडादरा पुलिस थाना में एक और मामला दर्ज किया गया है। पिछले 36 घंटों में यह दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है।

गोडादरा क्षेत्र की लक्ष्मीनारायण सोसायटी में रहने वाले और पंडित दीनदयाल ग्राहक भंडार (सस्ते अनाज की दुकान) चलाने वाले कमलेशभाई मदनलाल खटीक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक 21 सितंबर को सुबह श्रवण जोशी और उसका साथी संपत चौधरी उसकी दुकान पर आए थे और श्रवण जोशी ने खुद को आआपा नेता बताते हुए व्यापारी पर कालाबाजारी और ग्राहकों को कम अनाज देने के झूठे आरोप लगाते हुए लाइसेंस रद्द करवा कर दुकान बंद करने की धमकी दी।

कमलेश खटीक के अनुसार, श्रवण जोशी सरकारी दफ्तरों में झूठी शिकायतें कर दुकान बंद कराने की धमकी देता था। दबाव और डर के चलते व्यापारी ने समझौते का रास्ता अपनाया। बाद में उसके साथी संपत चौधरी से बातचीत के बाद 80 हजार रुपये देने पर बात तय हुई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। 36 घंटे के भीतर दूसरी एफआईआर दर्ज होने से सूरत की राजनीति में इस मामले को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement