सपा नेता संदीप यादव को भेजी गई गुंडा एक्ट की नोटिस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सपा नेता संदीप यादव को भेजी गई गुंडा एक्ट की नोटिस

Date : 01-Jan-2026

 प्रयागराज, 01 जनवरी । उप्र के प्रयागराज की कॉमिशनरेट कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी नेता संदीप यादव को गुंडा एक्ट की नोटिस भेजा है। इस नोटिस के माध्यम से सूचना दी गई है कि उन्हें न्यायालय में हाजिर होकर अपना पक्ष रखना होगा। यह जानकारी गुरुवार को पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

उन्होंने बताया कि संदीप यादव पर धरना प्रदर्शन करके आम लोगों क़ो परेशान करने सहित कई अन्य आरोपों का नोटिस में उल्लेख़ है। संदीप यादव क़ो समय सीमा के अंदर कॉमिशनरेट कोर्ट में अपना पक्ष रखना होगा। इससे पूर्व माघ मेले में मुलायम सिंह यादव के नाम पर लगे शिविर क़ो भी नोटिस भेजा गया था। नोटिस में धार्मिक मेले में राजनितिक कार्यक्रम करने का आरोप है।

इस संबंध में डीसीपी नगर ने बताया कि उप्र गुंडा एक्ट क़ी कार्यवाही एक प्रक्रिया है, जिसक़ो मुकदमे क़ी गंभीरता के तहत किया जाता है और आरोपी क़ो अपना पक्ष रखने का एक मौका दिया जाता है। जिससे आरोपित को यह कहने का मौका न मिले कि हमारा पक्ष बगैर जाने ही न्यायालय ने एक पक्षीय कार्रवाई की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement