नवादा,01 जनवरी ।नवादा के लक्ष्य एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तहत संचालित मॉडर्न ग्रुप के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल प्रांगण में गुरुवार को अध्यक्ष डॉअनुज सिंह की देखरेख में 5000 गरीबों के बीच भीषण ठंड से बचाव को लेकर कंबल का वितरण किया गया। जिसमें दर्जनों समाजसेवियों ने भी हिस्सा लिया।
मॉडर्न ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर अनुज सिंह ने कहा कि 35 गांव के 5000 गरीब गुरबों अंग्रेजी साल के प्रथम दिन गुरुवार को मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर के प्रांगण में पहुंचे ।जिन्हें कंबल देकर सम्मानित किया गया ।उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से मॉडर्न ग्रुप के सौजन्य से साल में 50 हजार गरीबो के बीच कम्बल का वितरण किया जाता रहा है ।जिसकी शुरुआत 1 जनवरी से की जाती है।
उन्होंने कहा कि अपने संस्थान के परंपराओं का निर्वहन करते हुए आज 1 जनवरी 2026 से कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया है ।आज से लगातार नारदीगंज ,हिसुआ सहित जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में शिविर लगाकर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी गरीबों के बीच कंबल सहित अन्य सामानों का वितरण किया जाता है ।ताकि गरीबों को राहत दी जा सके। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मॉडर्न ग्रुप गरीबों की सेवा के लिए सदा तत्तपर रहता है ।जिसके लिए कंबल वितरित किया जा रहा है ।मॉडर्न ग्रुप के सचिव डॉक्टर शैलेश कुमार ने कहा कि गरीबों की सेवा मॉडर्न ग्रुप का परम लक्ष्य है ।जिसके तहत कंबल वितरण के साथही कई सामाजिक गतिविधियों में मॉडर्न अपना धन खर्च करता।
इस अवसर पर मॉडर्न ग्रुप से जुड़े समाजसेवी अनिल सिंह ,व्यवसाई संजय कुमार ,रंजीत कुमार ,अधिवक्ता अनिल सिंह ,मनोज कुमार, रमेश कुमार सहित दो दर्जन समाजसेवियों ने वितरण में हिस्सा लिया ।गरीब महिला तथा पुरुष कंबल लेकर मॉडर्न ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर अनुज को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप फलिये-फूलिए और गरीबों की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कीजिए ।यही भगवान से प्रार्थना करता हूं।
