उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज से दो दिन के तमिलनाडु के दौरे पर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज से दो दिन के तमिलनाडु के दौरे पर

Date : 02-Jan-2026

चेन्नई, 02 जनवरी । उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे के लिए चेन्नई पहुंच रहे हैं। वे राजभवन में ठहरेंगे और चेन्नई के एमजीआर शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालय के 34वें वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होंगे।

वह आज शाम चेन्नई कला विहार सभागृह में होने वाले सार्वजनिक स्वागत समारोह में भी लेंगे। अगले दिन वेलूर में स्थित स्वर्ण मंदिर में होने वाले स्वर्ण उत्सव समारोह में भी वह भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर को चेन्नई तिरुवल्लिकेणी में कला विहार सभागृह में होने वाले 9वें सिद्ध दिवस उत्सव समारोह में मौजूद रहेंगे। तत्पश्चात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दो दिन पहले वह दो दिवसीय यात्रा पर रामेश्वरम आए थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement