अंबिकागिरि रायचौधुरी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अंबिकागिरि रायचौधुरी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Date : 02-Jan-2026

 गुवाहाटी, 2 जनवरी । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार और समाजसेवी अंबिकागिरि रायचौधुरी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि अंबिकागिरि रायचौधुरी 20वीं शताब्दी के असम के एक विशिष्ट व्यक्तित्व थे, जिन्होंने कवि, गीतकार, गायक, गद्य लेखक, पत्रकार, पत्रिका संपादक और समाजसेवक के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक निर्भीक और सशक्त सेनानी भी थे।

डॉ. सरमा ने स्मरण किया कि असम और असमिया समाज के हितों के लिए बुलंद आवाज उठाने तथा जनजागरण की चेतना फैलाने के उनके अथक प्रयासों के लिए उन्हें ‘असम केशरी’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबिकागिरि रायचौधुरी का जीवन, उनके आदर्श और रचनाएं आज भी पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को शत्-शत् नमन् किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement