जन सुनवाई में 21 शिकायतो का हुआ ऑन स्पॉट निपटारा,कार्रवाई के आदेश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जन सुनवाई में 21 शिकायतो का हुआ ऑन स्पॉट निपटारा,कार्रवाई के आदेश

Date : 02-Jan-2026

 नवादा,02 जनवरी ।नवादा समाहरणालय सभाकक्ष में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शम्भू शरण पांडेय एवं अपर समाहर्त्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी द्वारा जन सुनवाई का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं।

जन सुनवाई के क्रम में पदाधिकारियों द्वारा कई शिकायतों का स्थल पर ही निष्पादन किया गया, जबकि कुछ जटिल एवं तकनीकी प्रकृति के मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। आज की जन सुनवाई में थाना-नारदीगंज, पो-सादीपुर के भोला पासवान द्वारा बैंक राशि से संबंधित शिकायत, अंचल-वारिसलीगंज अंतर्गत ग्राम-सिमरी के ग्रामीणों द्वारा भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामला, थाना-अकबरपुर एवं थाना-नेमदारगंज अंतर्गत ग्राम-सुपौल के अनिल कुमार द्वारा जमीनी विवाद से संबंधित आवेदन, प्रखंड-नवादा सदर, न्यू एरिया कृष्णापुरी दुर्गा मंडप निवासी रवि शंकर द्वारा ग्राम कचहरी सचिव, सिरदला के पद पर गलत अभ्यर्थी के चयन से संबंधित शिकायत, थाना-हिसुआ अंतर्गत ग्राम-तुंगी बेलदारी के विक्रम कुमार द्वारा मनमानी से संबंधित आवेदन सहित अन्य नागरिकों द्वारा भी अपनी-अपनी समस्याएं दर्ज कराई गईं।

इस अवसर पर ओएसडी राजीव कुमार, प्रभारी जन शिकायत कोषांग नवादा श्री मनोज चौधरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement