‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के उद्देश्य से सात निश्चय-3 कार्यक्रमों को लागू किया: मुख्यमंत्री | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के उद्देश्य से सात निश्चय-3 कार्यक्रमों को लागू किया: मुख्यमंत्री

Date : 03-Jan-2026

 पटना, 03 जनवरी । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेकहा कि राज्य में समाज के हर वर्ग के लोग सम्मान के साथ आसानी से जीवन व्यतीत कर सकें इसे लेकर हमलोगों ने गंभीरता से कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में वर्ष 2025 से 2030 के लिए राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना तथा उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। सबसे पहले हमलोगों की कोशिश है कि राज्य के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को जरूरत के समय उनके घर पर ही अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इसमें नर्सिंग सहायता की सुविधा, घर पर ही पैथोलॉजी जांच की सुविधा, ब्लड प्रेशर जांच और ईसीजी जांच की सुविधा, फिजियोथेरेपी की सुविधा और आपातकालीन स्थिति में सभी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता मिल सके।

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सभी सुविधाएं घर पर ही मिल सकें, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को तेजी से काम करने का निर्देश दिया है। राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान बनाने हेतु और क्या-क्या सुविधाएं दी जा सकती हैं, इसे चिह्नित किया जाना भी आवश्यक है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement