प्रधानमंत्री ने रानी वेलु नचियार और सावित्रीबाई फुले की जयंती पर दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री ने रानी वेलु नचियार और सावित्रीबाई फुले की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Date : 03-Jan-2026

 नई दिल्ली, 03 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रानी वेलु नचियार और सावित्रीबाई फुले की जयंती पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो अलग अलग पोस्ट्स में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों महान व्यक्तित्वों के शौर्य, सामाजिक सुधार और राष्ट्र सेवा में योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर रानी वेलु नचियार की जयंती पर कहा कि रानी वेलु नचियार को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि। वह साहस और रणनीतिक कौशल की प्रतीक थीं। उपनिवेशवादी शक्तियों के खिलाफ संघर्ष कर उन्होंने भारतीयों के आत्मशासन के अधिकार की रक्षा की। उनका सुशासन और सांस्कृतिक गौरव के प्रति समर्पण प्रशंसनीय है। उनका बलिदान एवं दूरदर्शी नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती पर उन्हें उन्हें नमन। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा और सेवा के माध्यम से समाज परिवर्तन के लिए समर्पित किया। वह समानता, न्याय और करुणा के सिद्धांतों की प्रतीक थीं। शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए उन्होंने वंचित वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement