रजनाथ सिंह ने दिल्ली विधानसभा में अटलजी, मालवीय जी के चित्रों का किया अनावरण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रजनाथ सिंह ने दिल्ली विधानसभा में अटलजी, मालवीय जी के चित्रों का किया अनावरण

Date : 03-Jan-2026

 नई दिल्ली, 03 जनवरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली विधानसभा में शनिवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्रों का अनावरण किया। रक्षामंत्री ने भारत माता’ शीर्षक से प्रकाशित एक विशेष कॉफी टेबल बुक का भी लोकार्पण किया।

रक ्षामंत्री सिंह ने इस मौके पर कहा कि दोनों नेताओं ने राजनीति को जनसेवा का मंच दिया। दोनों नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम को महसूस किया। इन महापुरुषों के चित्रों का अनावरण होना सम्मान की बात है। राष्ट्र आदर्श से महान बनता है। मालवीय जी ने शिक्षा को राष्ट्र और अटल जी ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया।

भारत माता’ कॉफी टेबल बुक भारतीय राष्ट्रवाद की अवधारणा को विविध कलात्मक और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत करने वाला एक सुविचारित प्रकाशन है। इसमें चयनित चित्रकला, स्थापत्य और साहित्यिक कृतियों को संकलित किया गया है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी भारत की एकता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय पहचान को सुदृढ़ करने में कला की भूमिका को रेखांकित करेगा।

कार्यक्र में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष एवं हिन्दुस्थान समाचार के समूह संपादक रामबहादुर राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायी कार्य मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट समेत विधायक और पर्षाद भी मौजूद रहे।a


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement