साल 2020 में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें खास रिकॉर्ड्स की सूची में शामिल कर दिया। घरेलू क्रिकेट मुकाबले के दौरान कार्टर ने एक ही ओवर में लगातार छह छक्के जड़ते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। इस विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ही वह एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले विश्व के सातवें बल्लेबाज बन गए।
लियो कार्टर से पहले यह दुर्लभ उपलब्धि केवल कुछ ही दिग्गज बल्लेबाज हासिल कर सके थे। इस सूची की शुरुआत वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी गैरी सोबर्स से होती है, जिन्होंने सबसे पहले यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद भारत के रवि शास्त्री और युवराज सिंह ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से यह कारनामा दोहराया। दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, इंग्लैंड के रॉस विटाली और अफगानिस्तान के हजरतुल्ला ज़ज़ई भी एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।
एक ओवर में छह छक्के लगाना क्रिकेट की सबसे रोमांचक और दुर्लभ उपलब्धियों में गिना जाता है। लियो कार्टर की यह ऐतिहासिक पारी न सिर्फ न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए गर्व का विषय बनी, बल्कि 2020 की यादगार खेल उपलब्धियों में भी हमेशा के लिए दर्ज हो गई।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1659 - खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाह शुजा को हराया।
1671- छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुग़लों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1900 - आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जॉन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
1957 - केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।
1970 - चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
1993 - क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा एक तेल टैंकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1999 - विक्टर जॉय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए, आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना।
2000 - अंतरराष्ट्रीय फुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- 'भरोसे के लायक नहीं।'
2003 - अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
2006 - भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007 - तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
2008 - यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2008 - उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के आद 'उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट', 1948 समाप्त।
2008 - 'भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड' (सेल) के 'लौह एवं स्टील अनुसंथान एवं विकास केन्द्र' को वर्ष 2008 का 'गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार' के लिए चुना गया।
2008 - पाकिस्तान के सूबा-ए-सरहद प्रान्त के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2009 - नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2010 - 'हरित राजस्थान अभियान' के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 अगस्त व 12 अगस्त, 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सम्मिलित कर लिया गया।
2014 - भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।
2020 - न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने एक ओवर में छह छक्के लगाए।
2020 - भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने 457.468 बिलियन के उच्च स्तर को छुआ।
जन्म
1592 – शाहजहां - भारत का मुगल बादशाह था।
1880 - बारीन्द्र कुमार घोष - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
1893 – परमहंस योगानन्द - भारतीय धर्मगुरु थे।
1905 - भदन्त आनन्द कौसल्यायन - प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान थे।
1928 - गिरीश चन्द्र सक्सेना - जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे।
1930 - एम. आर. श्रीनिवासन - भारत के परमाणु वैज्ञानिक व इंजीनियर हैं।
1932 - कल्याण सिंह - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1934 - मुरली मनोहर जोशी - भारतीय जनता पार्टी के नेता थे।
1938 - जॉन कार्लोस प्रथम - स्पेन के राष्ट्रपति थे।
1941 – मंसूर अली ख़ान पटौदी - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1955 - ममता बनर्जी - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री।
1964 - रेणुका सिंह सरुता - भारतीय जनता पार्टी की महिला राजनीतिज्ञ हैं।
1967- अशोक कुमार शुक्ला - कवि, साहित्यकार।
1981 - बजरंग लाल ठक्कर - भारतीय रोवर (नौका चालक) हैं।
1986 – दीपिका पादुकोण - भारतीय मॉडल और अभिनेत्री
1994 - अंजुम मौदगिल - भारतीय महिला निशानेबाज हैं।
निधन
1890 - ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर - अपने समय के जानेमाने अधिवक्ता।
1946 - बी. एम. श्रीकांतैया - कन्नड़ लेखक और अनुवादक।
1952 -लॉर्ड लिनलिथगो - ब्रिटिश राजनेता।
1959 - मिर्जा इस्माइल - सन् 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव।
1982 - सी. रामचन्द्र - हिन्दी फिल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।
1990 - रमेश बहल - भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता।
