मुख्यमंत्री साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद आज शाम रायपुर लौटेंगे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद आज शाम रायपुर लौटेंगे

Date : 04-Jan-2026

 
रायपुर 04 जनवरी । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम 07:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर रात 09:20 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम’ में शामिल होने का आमंत्रण दिया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर राज्य के विकास, सुरक्षा और विभिन्न योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को प्रदेश के लिए राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement