मुख्यमंत्री सरमा ने आरडी बर्मन को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री सरमा ने आरडी बर्मन को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Date : 04-Jan-2026

 गुवाहाटी, 04 जनवरी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने महान संगीतकार राहुल देव बर्मन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि आरडी बर्मन की रचनाओं ने भारतीय संगीत को नई पहचान दी, जो आज भी देश-विदेश में समान रूप से गूंज रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचम दा का संगीत न केवल कालजयी है, बल्कि उसने एक पूरी पीढ़ी के युवाकाल को रोशन किया। उनकी धुनों में नवाचार, ऊर्जा और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

श्रद्धांजलि के साथ मुख्यमंत्री ने एक दुर्लभ वीडियो क्लिप भी साझा किया, जिसमें राहुल देव बर्मन अपनी एक अमर रचना के पीछे की कहानी स्वयं सुनाते नजर आते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे संगीत प्रेमियों के लिए एक अनमोल धरोहर बताया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement