जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर जारी, कश्मीर में गुलमर्ग -8.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर जारी, कश्मीर में गुलमर्ग -8.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

Date : 05-Jan-2026

 श्रीनगर, 5 जनवरी । जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछली रात कई स्थानों विशेषकर कश्मीर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य से कईं डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस, काज़ीगुंड में -2.0 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में -4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंकड़ों के अनुसार प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान -8.8 डिग्री सेल्सियस था। कुपवाडा में -1.8 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में -1.2 डिग्री सेल्सियस, पंपोर में -2.5 डिग्री सेल्सियस, अवंतीपोरा में -3.2 डिग्री सेल्सियस, बडगाम में -3.5 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग में -3.2 डिग्री सेल्सियस, बांदीपोरा में -1.3 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में -4.2 डिग्री सेल्सियस, शोपियां में -5.6 डिग्री सेल्सियस और जेठान रफीबाद में -3.5 डिग्री सेल्सियस सहित अन्य स्थानों पर भी रात का तापमान शून्य से नीचे रहा। बारामूला में न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

जम्मू क्षेत्र में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस और जम्मू हवाई अड्डे पर 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में -1.3 डिग्री, भदरवाह में -2.1 डिग्री जबकि बटोत और रामबन में क्रमशः 2.1 और 2.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।कटरा में 5.6 डिग्री, कठुआ में 8.4 डिग्री, उधमपुर में 6.0 डिग्री, राजौरी में 1.6 डिग्री, किश्तवाड़ में 2.3 डिग्री, रियासी में 8.3 डिग्री और डोडा में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच लद्दाख क्षेत्र भीषण ठंड की चपेट में रहा, लेह में न्यूनतम तापमान -9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में तापमान -8.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि नुब्रा घाटी में तापमान -7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement