मुख्यमंत्री से मिले जिला कांगड़ा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग शर्मा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री से मिले जिला कांगड़ा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग शर्मा

Date : 05-Jan-2026

 धर्मशाला, 05 जनवरी । जिला कांग्रेस कमेटी, कांगड़ा के नव नियुक्त अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ संगठन को और अधिक सशक्त करने, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा कांगड़ा जिले के समग्र विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अनुराग शर्मा के नेतृत्व में कांगड़ा जिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूती के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। मुख्यमंत्री ने अनुराग शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

वहीं अनुराग शर्मा ने उन्हें दी गई जिम्मेदारी और जताए गए विश्वास के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी बड़े नेताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement