मुरली मनोहर जोशी से मिले नितिन नबीन, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुरली मनोहर जोशी से मिले नितिन नबीन, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

Date : 05-Jan-2026

 नई दिल्ली, 05 जनवरी ।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी से उनके जन्मदिन के अवसर पर मुलाकात की। इस दौरान नितिन नबीन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। नितिन नबीन ने एक्स पर डॉ. मुरली मनोहर जोशी के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement