रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय में विभागीय बैठकों की करेंगे अध्यक्षता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय में विभागीय बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

Date : 06-Jan-2026

 रायपुर 06 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे मंत्रालय, मुख्यमंत्री निवास और राष्ट्रीय युवा उत्सव से जुड़े अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय आज सुबह 10:55 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) पहुंचेंगे। यहां 11:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक विभागीय बैठक एवं अन्य आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 6:00 बजे से 6:40 बजे तक राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने जा रहे प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री द्वारा शुभकामनाएं दी जाएंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement