लायंस डायलिसिस सेंटर को मिला पांचवां डायलिसिस मशीन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

लायंस डायलिसिस सेंटर को मिला पांचवां डायलिसिस मशीन

Date : 23-Jan-2026

 अररिया 23 जनवरी । फारबिसगंज लायंस नेत्रालय परिसर स्थित लायंस डायलिसिस सेंटर में डायलिसिस के लिए पांचवां मशीन का शुभारंभ गुरुवार देर शाम किया गया।यह मशीन बिहार स्वास्थ्य सेवा के सेवानिवृत निदेशक एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के फारबिसगंज शाखा के अध्यक्ष लायन डॉ एम पी गुप्ता की ओर से प्रदान किया गया।

मौके पर सेवानिवृत सिविल सर्जन लायन डॉ हरिकिशोर सिंह ने भी लायंस डायलिसिस सेंटर को अपनी ओर से छठा डायलिसिस सेंटर भेंट करने की घोषणा की,जिसका स्वागत मौजूद लायंस क्लब के सदस्यों ने किया।

मौके पर लायंस क्लब के प्रमुख डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि ढाई साल के दौरान लिंक्स डायलिसिस सेंटर में 55 सौ से ज्यादा डायलिसिस किया गया है।प्रत्येक माह आयुष्मान भारत के तहत के तहत 400 डायलिसिस सेंटर में किया जाता है।

उन्होंने बताया कि फारबिसगंज लायंस क्लब लगातार आगे बढ़ रहा है।अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में लायंस चिल्ड्रन पार्क के साथ लायंस नेत्रालय,लायंस डायलिसिस सेंटर और लायंस ब्लड बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा में तल्लीन है।नेत्र जांच को लेकर कई स्थानों पर कैंप कार्यालय स्थापित है तो ग्रामीण इलाकों में कैंप लगाकर सेवा प्रदान करने का काम कर रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement