मनाली, कुल्लू और अटल टनल में सुबह से ताजा बर्फबारी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मनाली, कुल्लू और अटल टनल में सुबह से ताजा बर्फबारी

Date : 23-Jan-2026

 कुल्लू, 23 जनवरी । कुल्लू घाटी में लंबे समय से बारिश नहीं हो रही थी। किसान बागवान सहित पर्यटन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा था लेकिन शुक्रवार सुबह सवेरा जहां निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। पर्यटन स्थल मनाली में इस वर्ष की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होते हुए देख पर्यटक खुश है तो पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति व अटल टनल रोहतांग के आसपास सुबह सवेरे से ही बर्फबारी का दौर जारी है तो मनाली में भी हल्की बर्फबारी हो रही है। लगघाटी, मणिकर्ण घाटी बंजार घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है।

मनाली एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण सड़कों की स्थिति वाहनों के आवागमन के लिए अनुकूल नहीं है। फिसलन एवं दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। वहीं डीएसपी मनाली क्षमादत शर्मा ने आम जनता एवं पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी से विनम्र निवेदन किया है कि वे अपने-अपने घरों अथवा होटलों में ही रहकर बर्फबारी का आनंद लें तथा अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। यदि किसी आपात स्थिति में यात्रा करना अत्यंत आवश्यक हो तो केवल 4×4 वाहनों का ही प्रयोग करें तथा अत्यधिक सावधानी बरतें। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन से सहयोग की अपील की जाती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement