केन्द्रीय मंत्री नड्डा आज जबलपुर में मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केन्द्रीय मंत्री नड्डा आज जबलपुर में मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Date : 23-Jan-2026

 भोपाल, 23 जनवरी । केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय मंत्री नड्डा गुरुवार शाम को जबलपुर पहुंच गए थे। यहां डुमना विमानतल पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ जनो, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षदो से भेंट की।

जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और इससे जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद आज स्वदेश लौटेंगे। वे नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वान्ह में जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष का समापन समारोह और मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री नड्डा दोपहर 3 बजे उजार पुरवा बलदेबबाग़ स्थित जल मंदिर का अवलोकन करने जाएंगे और इसके बाद वे 6:15 बजे ग्वारीघाट पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ मां नर्मदा महाआरती कार्यक्रम और श्री दादागुरू के प्रकट उत्सव सहित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा स्वागत भी किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement