अमित शाह ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर किया नमन | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

अमित शाह ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर किया नमन

Date : 23-Jan-2026

 नई दिल्ली, 23 जनवरी । केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। साथ ही पराक्रम दिवस का स्मरण किया ।


अमित शाह ने एक्स पर कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का ऐसा नाम हैं, जिनके स्मरण मात्र से ही मन में देशप्रेम का ज्वार उमड़ पड़ता है। उन्होंने युवाओं को संगठित कर आज़ाद हिंद फौज के माध्यम से प्रथम सैन्य अभियान चलाया और वर्ष 1943 में अंडमान-निकोबार में तिरंगा फहराकर आजाद भारत की घोषणा की।

गृहमंत्री ने कहा कि नेताजी का जीवन और उनके पराक्रम की गाथाएं प्रत्येक युवा को पढ़नी चाहिए, ताकि राष्ट्ररक्षा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने नेताजी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व समर्पित किया।

अमित शाह ने आगे कहा कि आज पूरा देश मां भारती के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में पराक्रम दिवस मना रहा है। नेताजी जैसे व्यक्तित्व बहुत कम जन्म लेते हैं। उन्होंने अनेक कष्टों और संघर्षों को सहते हुए जर्मनी से लेकर रूस और जापान तक हजारों किलोमीटर की यात्रा की, जो देश को आज़ाद कराने की उनकी अदम्य जिजीविषा को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का त्यागपूर्ण जीवन और विशाल व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति संघर्ष, समर्पण और स्वाभिमान के लिए सर्वस्व अर्पण करने की प्रेरणा देता रहेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement