रायपुर : राज्यपाल डेका ने रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायपुर : राज्यपाल डेका ने रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी

Date : 26-Jan-2026

 रायपुर 26 जनवरी। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा साेमवार काे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और परेड की सलामी ली गई। परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव विकास शील और पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम भी उपस्थित थे।

राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पवित्र अवसर हमें राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सहेजते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता हैं। गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की महान परंपरा तथा हमारे संवैधानिक मूल्यों की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement