जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के सामने पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने फहराया ध्‍वज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के सामने पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने फहराया ध्‍वज

Date : 26-Jan-2026

 जांजगीर चांपा, 26 जनवरी । जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के सामने गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ध्वजारोहण के पश्चात पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने नागरिकों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और समरसता बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर जिला ऑटो चालक संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को गरिमामय बनाया और देशभक्ति के नारों के साथ गणतंत्र दिवस का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाते हुए सामाजिक सौहार्द और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement