अमित शाह आज से असम के दो दिन के दौरे पर, शाम पहुंचेंगे डिब्रूगढ़ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अमित शाह आज से असम के दो दिन के दौरे पर, शाम पहुंचेंगे डिब्रूगढ़

Date : 29-Jan-2026

 गुवाहाटी, 29 जनवरी । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज दो दिन के दौरे पर असम पहुंच रहे हैं। शाह डिब्रूगढ़ में राज्य विधानसभा के दूसरे भवन (कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को लखीमपुर जिले के रंगामडी में एक सरकारी कार्यक्रम के मौके पर पत्रकारों को यह जानकारी दी।

मुख्यंत्री सरमा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह गुरुवार शाम आएंगे और डिब्रूगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे। वो 30 जनवरी को असम विधानसभा के दूसरे कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगे। उनके और भी कई कार्यक्रम हैं। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ से शाह धेमाजी जिले जाएंगे और मिसिंग समुदाय के एक सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होंगे।

सरमा ने कहा कि शाह शाम को गुवाहाटी में असम भारतीय जता पार्टी मुख्यालय जाएंगे। वहां वो असम की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। यहां से वो शाम लगभग सात बजे पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। शाह ने पिछले साल 29 दिसंबर को राज्य का एक दिन का दौरा किया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement