मुख्यमंत्री साय आज रायपुर, बलौदाबाजार और महासमुंद जिले के दाैरे पर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री साय आज रायपुर, बलौदाबाजार और महासमुंद जिले के दाैरे पर

Date : 01-Feb-2026

 रायपुर 01 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे रायपुर, बलौदाबाजार और महासमुंद जिले के दाैरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री साय आज सुबह 10.45 बजे मुख्यमंत्री निवास से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे, इसके बाद वे सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय बजट पर मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण को सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 1.45 से दामाखेड़ा के लिए रवाना होंगे। बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में संत समागम समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 3.25 से बलौदाबाजार से रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री साय 4.30 बजे सिरपुर में सिरपुर महोत्सव 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement